
रुड़की। नगर निगम रुड़की द्वारा गृह व कमर्शियल कर न बढ़ाए जाने की मांग को लेकर पार्षदों ने मेयर अनीता अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही खराब गुणवत्ता के साथ कार्य करने एवं पार्षदों से दुर्व्यवहार करने वाले ठेकेदारों को पुनः पंजीकृत किए जाने का विरोध किया।
रुड़की नगर निगम पहुंचे पार्षद कुलदीप तोमर ने बताया कि जानकारी में आया है कि नगर निगम रुड़की द्वारा गृह कर तथा कमर्शियल कर लगभग 20% तक आगामी वर्षों के लिए बढ़ाया जा रहा है। वर्ष 2020 व वर्ष 2021 में कोरोना एक गंभीर बीमारी के रूप में काल बन कर आया जिसमे परिवार के परिवार का स्वर्गवास हुआ है तो किसी परिवार में जिम्मेदार व्यक्तियो का स्वर्गवास हुआ है। इसके बाद 2023 में बरसात आपदा बन कर आयी इस आपदा के कारण जनता को आर्थिक तथा जान माल का भारी नुकसान हुआ है इस नुकसान का सामना आज भी करना पड़ रहा है।

उन्होंने मांग की कि जनहित में कर नहीं बढ़ाया जाना चाहिए। वहीं पार्षद संजीव तोमर ने कहा नगर निगम रुड़की के द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए ठेकेदारों के पंजीकरण का कार्य अभी पूर्ण किया गया है। नगर निगम रुड़की के द्वारा कुछ फर्म अथवा ठेकेदारों को ए श्रेणी में रखा गया है। जिसमे ऐसे भी ठेकेदार है जिनके कार्य की गुणवत्ता बहुत ख़राब है,
वर्क ऑर्डर मिल जाने के उपरांत भी अभी तक कार्य शुरू नहीं किए तथा ठेकेदार अथवा फर्म के मालिकों द्वारा कार्यगुवत्ता के लिए सम्बंधित ठेकेदार अथवा फर्म के मालिक द्वारा पार्षदों तथा क्षेत्र की जनता के साथ दुर्व्यवहार किया गया है। तोमर ने मांग की कि ऐसे ठेकेदार अथवा फर्म को ए श्रेणी में रखा जाना जनहित में उचित नही है। इस अवसर पर शिवम अग्रवाल, नीतू शर्मा, सरदार सतवीर सिंह,पार्षद प्रतिनिधि संजय प्रजापति, हरीश शर्मा आदि मौजूद रहे।






