Latest Update

योग पूरी तरह स्वस्थ रहने का सबसे कारगर तरीका

खानपुर। योग स्वास्थ्य को बढावा देने का एक सुरक्षित और प्रभावी तरीका है। उक्त विचार ‘‘एक धरती एक स्वास्थ्य के लिए योग’’ विषय पर आयोजित भाषण व निबन्ध प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर नेशनल कन्या इण्टर कालेज, खानपुर के प्रबन्धक डॉ0 घनश्याम गुप्ता ने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुये व्यक्त किये।

उन्होेंने कहा कि योग के माध्यम से हम जीवन के तनाव से उबर सकते है और अपने मन को शांत कर सकते है। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मिर्जापुर सादात के चिकित्साधिकारी डॉ0 मौ0 फराज खान ने कहा कि आयुर्वेद के अनुसार शरीर त्रिदोष-वात-पिŸा एवं कफ पर आधारित है। दिन में चौबीस घण्टे, चार घण्टे में 6 चक्रों में विभाजित है। प्रत्येक चक्र में त्रिदोष में से ही एक विशिष्ट दोष का बाहुल्य रहता है। श्रेष्ठ स्वास्थ्य की प्राप्ति हेतु उसी दोष के अनुसार क्रियाकलाप सुनिश्चित किये जाते है। 

प्रधानाचार्य बलराम गुप्ता ने कहा कि योग एक प्राचीन कला और विज्ञान है जो हमें स्वस्थ जीवन जीने में मदद करता है। योग प्रशिक्षक सुनील कुमार व रचना देवी ने छात्राओं को मानसिक विकास संबंधित योग सिखाये कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित निबन्ध प्रतियोगिता में कशिश, सलोनी व मानसी देवी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में कशिश, वंशिका व रचना ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका का निर्वहन रूबी मैडम, बबीता मैडम, कैप्टन रविन्द्र कुमार, पंकज कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशाल भाटी, ओमपाल सिंह, बृजपाल, सुन्दर, अशोक कुमार, जावेद आदि का विशेष सहयोग रहा।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News