Latest Update

लापता चल रहे ई-रिक्शा चालक का शव मिला, हत्या की आशंका

रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के 2 दिन पूर्व लापता हुए सुनहरा निवासी युवक मुन्ना का शव रसूलपुर फोरलेन के पास मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया । सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई।

जानकारी के अनुसार गंगनहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मिठवा पुत्र ईलम चंद निवासी ग्राम सुनहरा कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार द्वारा सूचना दी कि उनका पुत्र मुन्ना उम्र 31 वर्ष जो बैटरी रिक्शा चलाता है ,16 मई में 2025 को बैटरी रिक्शा लेकर गया था जो वापस नहीं आया काफी खोजबीन करने पर 17 मार्च 2025 को सालियर से मंगलौर फोरलेन के किनारे उनके पुत्र मुन्ना की बैटरी रिक्शा मिली तथा आज रविवार की सुबह सालियर के पास निर्माणधीन बाउंड्री वॉल से 50 मीटर दूर मुन्ना का शव बरामद हुआ जिसका गला कपड़े की बेल्ट से घोटा गया है तथा बेल्ट गले में ही कशी हुई है सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर अपनी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे

घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया उपरोक्त घटना की सूचना उच्चाधिकारीगणों को दी गई तथा मृतक मुन्ना के शव को पुलिस कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेजा गया तथा मृतक के पिता मिठवा उपरोक्त द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली गंगनहर पर मुकदमा दर्ज कराया मुकदमा दर्ज कर हत्यारे की तलाश शुरू कर दी है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि हत्यारे को जल्दी पकड़ कर इस मामले का खुलासा जल्दी कर दिया जाएगा।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News