Latest Update

फैक्ट्री कर्मचारी की मौत, परिजनों का हंगामा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत किया

रुड़की। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक प्लाइवुड फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारी की मौत हो गई। परिजनों ने कम्पनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मकदुमपुर में प्रीमेट प्लावुड के नाम से फैक्ट्री है जिसमें चौंदाहेडी निवासी 45 वर्षीय जनक पुत्र धर्म सिंह काम कर रहा था। बताया गया है कि वह मशीन पर काम कर रहा था इसी दौरान एक प्लाई का टुकड़ा जनक के चेहरे पर लगा जो कि बेसुध हो गया।मौके पर एकत्र हुए कर्मचारी उसे उपचार के लिए रुड़की के विनय विशाल अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सकों ने इसे मृत घोषित दिया। वहीं मौके पर पहुंचे परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। अस्पताल में हंगामे की सूचना पर मंगलौर, रुड़की की पुलिस भी वहां पहुंची वहीं परिजनों ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है,कर्मचारियों का न हेलमेट दिए जाते हैं और न ही अन्य कोई सुरक्षा इंतजाम हैं। वहीं परिजन फैक्ट्री प्रबंधन पर कारवाई की मांग को लेकर अड़े रहे। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं मौके पर झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति,भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह आदि भी मौके पर पहुंचे उन्होंने मृतक के परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News