Latest Update

जिले भर में चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ दबोचा संदिग्ध, बड़ा खुलासा अपने साले को मारने की फिराक में घूम रहा था आरोपी, पुलिस ने मंसूबे पर पानी फेरा दूसरे समुदाय की लड़की से शादी करने पर लड़की के परिवार व भाई से चल रही थी अनबन

श्यामपुर। प्रचलित चारधाम यात्रा के मद्देनजर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के आदेश पर जिले भर में चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान के लगातार सफल परिणाम सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग पूर्वी गंग नहर पटरी पर गौरी शंकर पार्किंग के तिराहे के पास से बाइक सवार एक संदिग्ध को तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस के साथ दबोचा गया।

अभियुक्त ने कुछ समय पहले दूसरे समुदाय की लड़की से शादी की थी जिस कारण लड़की के घर वालों से उसकी अनबन के चलते लड़की के भाई से उसकी दुश्मनी हो गई थी। इसी के चलते आरोपी अपने साले को जान से मारने की फिराक में घूम रहा था जिसको पुलिस टीम द्वारा घटना घटित करने से पूर्व गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त रौक्सी पुत्र चन्द्रभान सिंह नि0 ग्राम भगवानपुर प्रताप मिलक थाना नगीना देहात रायपुर जिला बिजनौर से एक तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 2- बिना नम्बर प्लेट स्पेण्डर प्लस मोटर साईकिल बरामद की गई है।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News