Latest Update

टेलर रकीब के संपर्क सूत्रों की तलाश में जुटा है खुफिया विभाग

लक्सर। ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश में छिपे गद्दार भी पकड़े जा रहे हैं। पंजाब के बठिंडा में दुश्मन देश के लिए काम कर रहा उत्तराखंड निवासी टेलर पकड़ा गया है। यह गद्दार टेलर बठिंडा में सैन्य छावनी में टेलर का काम कर रहा था और वहां से सेना से जुड़ी इनफॉर्मेशन (जानकारी) दुश्मनों तक पहुंचा रहा था।

आरोपी को थाना कैंट पुलिस ने सैन्य छावनी की जासूसी करने और सेना से जुड़ी जानकारियां पाकिस्तानी इंटेलिजेंस आप्रेटिव के नंबरों पर भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रकीब पुत्र इकबाल निवासी गांव डोसनी हरिद्वार (उत्तराखंड) के रूप में हुई है।

आरोपी पिछले कई सालों से बठिंडा सैन्य छावनी के अंदर टेलर का काम कर रहा था। आरोपी के दो मोबाइल फोन बराद कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे हैं। मोबाइल फोन से सेना के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ थाना कैंट पुलिस ने एक सैन्य अधिकारी की शिकायत पर केस दर्ज किया है।

आरोपी से एसएसपी समेत अन्य जांच एजेंसियों के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं, ताकि पता लगाया जा सके कि वह पाकिस्तान की किस एजेंसी के साथ कैसे व कितने समय से संपर्क में था और अब तक कौन-कौन सी जानकारी उन्हें भेज चुका है। एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि सेना ने संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस छाबनी के आस पास सख्त चेकिंग अभियान चला रही है।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News