Latest Update

अनु शर्मा अध्यक्ष व नीरजा सखूजा उपाध्यक्ष चुनी गई

रुड़की। श्री मारवाड़ कन्या पाठशाला इण्टर कालेज में उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की शाखा के द्विवार्षिक चुनाव सम्पन हुआ। चुनाव अधिकारी अंजुली राठी की देखरेख में चनाव कराया गया।

चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए विद्यालय की प्रवक्ता गृह विज्ञान अनु शर्मा, उपाध्यक्ष पद के लिए सहायक अध्यापक एलटी नीरजा सखूजा, मंत्री पद पर सहायक अध्यापक एलटी बबीता त्यागी, उप मंत्री पद पर सहायक अध्यापक एलटी निधि शर्मा, कोषाध्यक्ष पद के लिए सहायक अध्यापक एलटी कामिनी गुप्ता ने नामांकन किया। इन उम्मीदवारों के सामने किसी भी अध्यापिका द्वारा अपना नामांकन नहीं किया गया। इसलिए किसी भी पद पर नामांकन न होने से चुनाव अधिकारी अंजुली राठी द्वारा सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

चुनाव के पश्चात शाखा की अध्यक्ष अनु शर्मा ने कहा कि शिक्षकों के हितों की रक्षा करना और उनकी समस्याओं का समाधान करवाना तथा विद्यालय में अनुशासन और सुरक्षा को बढ़ावा देना उनकी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर प्रधानाचार्या भारती अग्रवाल द्वारा शाखा के नव निर्वाचित पदाधिकारीयों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News