Latest Update

आज दिनांक 17-05-2025 को विद्यालय श्री मारवाड़ कन्या पाठशाला इण्टर कालेज में उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की शाखा के द्विवार्षिक चुनाव अंजुली राठी चुनाव अधिकारी द्वारा चुनाव सम्पन्न कराये गये।

आज दिनांक 17-05-2025 को विद्यालय श्री मारवाड़ कन्या पाठशाला इण्टर कालेज में उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की शाखा के द्विवार्षिक चुनाव अंजुली राठी चुनाव अधिकारी द्वारा चुनाव सम्पन्न कराये गये।

सर्वप्रथम अध्यक्ष पद हेतु विद्यालय की प्रवक्ता गृह विज्ञान श्रीमती अनु शर्मा , उपाध्यक्ष पद हेतु सहायक अध्यापक एल0टी0 श्रीमती नीरजा सखूजा, मंत्री पद हेतु सहायक अध्यापक एल0टी0 श्रीमती बबीता त्यागी, उप मंत्री पद हेतु सहायक अध्यापक एल0टी0 श्रीमती निधि शर्मा , कोषाध्यक्ष पद हेतु सहायक अध्यापक एल0टी0 श्रीमती कामिनी गुप्ता सभी उम्मीदवारों के आगे विद्यालय में किसी भी अध्यापिका द्वारा अपना नामांकन नहीं किया गया इसलिए किसी भी पद पर किसी भी अध्यापिका द्वारा नामांकन नहीं किए जाने पर विद्यालय में उपस्थित चुनाव अधिकारी श्रीमती अंजुली राठी द्वारा सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

चुनाव के पश्चात शाखा की अध्यक्ष श्रीमती अनु शर्मा द्वारा सभी अध्यापिकाओं को एक साथ चलने के लिए प्रेरित किया और उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षकों के हितों की रक्षा करना और उनकी समस्याओं का समाधान करवाना तथा विद्यालय में अनुशासन और सुरक्षा को बढ़ावा देना। शिक्षकों के बीच संवाद और सहयोग को बढ़ावा देना विद्यालय के निर्णयों में शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करना। विद्यालय की प्रतिष्ठा और सम्मान को बढ़ावा देना, बहुत से ऐसे कार्य है जो हमारी यह नई शाखा गठित हुई है उसके समस्त पदाधिकारी हम सब मिलकर इन सभी कार्यों को बखूबी करेंगे।

इस अवसर पर उपस्थित विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती भारती अग्रवाल द्वारा शाखा के नव निर्वाचित पदाधिकारीयों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और इस अवसर पर उपस्थित श्रीमती अंजुली राठी चुनाव अधिकारी मैथोडिस्ट इंटर कॉलेज रुड़की का भी धन्यवाद और आभार प्रकट किया।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News