Latest Update

रूडकी पुलिस ने संदिग्धों के विरुद्ध चलाया सत्यापन अभियान अभियान में बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले 10 मकान मालिकों के पुलिस एक्ट के तहत किए चालान

रुड़की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशन मे बाहरी व्यक्तियो के सत्यापन हेतु अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया था।  

जिसके क्रम मे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण मे क्षेत्राधिकारी रूडकी के निर्देशन मे थाना प्रभारी निरीक्षक के द्वारा किरायेदारों व घरेलू नौकरो का डोर टू डोर सत्यापन किये जाने हेतु टीमो को गठित किया गया। 

 पुलिस टीम के द्वारा चौकी सोत बी क्षेत्रान्तर्गत किरायेदारों एवं घरेलू नौकरों के सत्यापन हेतु सघंन अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान 200 किरायेदारों का सत्यापन किया गया जिसमे सत्यापन न कराने पर 10 मकान मालिकों के विरूद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 10-10 हजार के कुल ₹100000/- के चालान कर चलानी रिपोर्ट मा० न्यायालय प्रेषित की जा रही है। सत्यापन अभियान पुलिस टीम विनोद कुमार,आनन्द मेहरा ,सूरत शर्मा कुमार, गोविन्द तोमर,संदीप,नरेश जोशी,अनिल शर्मा मनहर शामिल रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News