Latest Update

चारधाम यात्रा के मद्देनजर लक्सर क्षेत्र में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान सत्यापन के दौरान बाहरी व्यक्तियो, फड-फेरी, होटल ढाबा व थाना क्षेत्र में संदिग्ध घुम रहे व्यक्तियों के विरुद्ध की कार्रवाई सत्यापन अभियान की कार्यवाही में लक्सर पुलिस द्वारा किये 185 व्यक्तियों के सत्यापन,मौके पर 45 व्यक्तियों के विरुद्ध की कार्रवाई

लक्सर। वरिष्ठ हरिद्वार द्वारा चारधाम यात्रा के मद्देनजर जनपद में निवासरत बाहरी व्यक्ति, व होटल ढाबों में कार्य करने वाले व्यक्तियों/ बाजारों में घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों /फड़ फेरी व वाहनों की गहनता से चैकिंग कर प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। 

जिसके अनुपालन में लक्सर पुलिस द्वारा कोतवाली लक्सर क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग टीमे निकालकर सत्यापन अभियान चलाकर बिना सत्यपान के थाना क्षेत्र में रह रहे बाहरी व्यक्ति, किरायेदार, फड़ फेरी गैराज में कार्य करने वाले व बाजारों में घूमने वाले लोगों का सत्यापन किया गया। अभियान के दौरान185 व्यक्तियों के सत्यापन किए गए। 45 चालान हुए इसमें 81 पुलिस एक्ट से ₹11250 संयोजन शुल्क वसूला गया।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News