Latest Update

लैंडिंग के समय एंबुलेंस हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त- मरीज को लेने…

ऋषिकेश। केदारनाथ धाम में मरीज को लेने के लिए आ रहा एंबुलेंस हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गया है। एम्स के PRO ने भी हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की पुष्टि की है। शनिवार को केदारनाथ हेलीपैड से बामुश्किल 20 मीटर पहले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है, जिसका पायलट पूरी तरह से सुरक्षित होना बताया गया है।जानकारी मिल रही है कि दुर्घटनाग्रस्त हुआ एंबुलेंस हेलीकॉप्टर एक मरीज को लेने के लिए ऋषिकेश से केदारनाथ धाम आ रहा था। एम्स ऋषिकेश के पीआरओ संदीप कुमार ने बताया है कि हार्ड लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ है। दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलीकॉप्टर की टेल बोन टूटी है, इस हादसे में किसी के घायल नहीं होने पर पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली है।बताया जा रहा है कि हादसे के समय हेलीकॉप्टर के भीतर केवल पायलट सवार था। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 की 29 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स ऋषिकेश की हेली एम्बुलेंस संजीवनी का शुभारंभ किया था।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News