
ऑपरेशन सिंदूर एवं भारतीय सेना के पराक्रम के सम्मान में रुड़की में तिरंगा यात्रा का आयोजन*
रुड़की, 17 मई।

देश की सुरक्षा में सदैव तत्पर भारतीय सेना के अद्वितीय साहस, पराक्रम और वीरता को सम्मान देने हेतु आज 17 मई, शनिवार को प्रातः 9 बजे एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा हाल ही में सफल हुए ऑपरेशन सिंदूर की गौरवगाथा और भारतीय सैनिकों के शौर्य को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संपन्न हुई।

इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा, रुड़की विधायक श्री प्रदीप बत्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण चौधरी , मेयर अनीता देवी अग्रवाल, जिला प्रभारी दान सिंह रावत मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ-साथ भाजपा पदाधिकारी, समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधि, युवा वर्ग, एनसीसी कैडेट्स, स्कूली छात्र-छात्राएं और आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर देशभक्ति का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

यात्रा का शुभारंभ नगर के प्रमुख चौराहे से हुआ और यह विभिन्न मार्गों से होती हुई मुख्य सभा स्थल तक पहुँची। मार्ग में देशभक्ति नारों, बैंड-बाजों, तिरंगे झंडों और जयघोषों से वातावरण राष्ट्रमय हो गया। बच्चों और युवाओं ने तिरंगे झंडे हाथ में लेकर देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सौरभ बहुगुणा ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर जैसे सैन्य अभियानों ने यह सिद्ध कर दिया है कि भारतीय सेना विश्व की सर्वश्रेष्ठ सेनाओं में से एक है। ऐसे आयोजनों से हम सैनिकों के मनोबल को नई ऊंचाई दे सकते हैं।”

विधायक श्री प्रदीप बत्रा ने युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि देश की अखंडता और एकता के लिए हम सबको सैनिकों की तरह संकल्पबद्ध होना चाहिए।
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा, “यह तिरंगा यात्रा न केवल सैन्य बलों के प्रति हमारा सम्मान है, बल्कि यह एक संदेश भी है कि देश का हर नागरिक सेना के साथ खड़ा है।”

रुड़की नगर निगम मेयर ने रैली में नगर निगम के कर्मचारियों के साथ भाग लिया एवं भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे दिखा देते दिखाई दी उन्होंने भारत के वीर जवानों की प्रशंसा की

जिला प्रभारी दान सिंह रावत ने भी इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को ऐसे आयोजनों से राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम में भाग लेने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, शोभाराम प्रजापति, देशराज करनवाल, ललित मोहन अग्रवाल,ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, मुनिश सैनी,पवन तोमर, सुशील त्यागी, ब्लॉक प्रमुख कविंद्र चौधरी, प्रवीण संधू ,अरविंद गौतम, सतीश सैनी, सोनू धीमान, भीम सिंह, प्रदीप पाल, सावित्री मंगला, नितिन गोयल, पंकज नंदा, सौरभ गुप्ता, आलोक गौतम, मनोज मुंडलाना, विकास प्रजापति,सुशील रावत ,पूर्व राज्य मंत्री संजय ठाकुर, पूर्व विधायक सुरेश चंद्र जैन ,मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल, बृजमोहन सैनी, प्रतिभा चौहान,आदेश सैनी, राजेश सैनी , सुबोध राकेश, धीर सिंह, सुभाष सरीन, चतरसेन, गीता कार्की, एडवोकेट नवीन जैन,कुनाल सचदेवा, अरुण लोहान , अक्षय प्रताप सिंह , सतीश कौशिक,सागर गोयल,बीएल अग्रवाल, सुशील राठी,अमित प्रजापति ,कदम सिंह, विनीत प्रजापति, अमन त्यागी,अनूप बंसल, देशपाल रोड, अनिल चौधरी, वेद टेक वल्लभ, अशोक आर्य, नेपाल सिंह, अक्षय प्रताप सिंह, रतन अग्रवाल, भरत कपूर, गगन सरीन, ध्रुव गुप्ता,ममता राणा, अरविंद कश्यप,गीतिज, सुंदरलाल प्रजापति, पार्षद चंद्र ,प्रकाश बाटा, विवेक चौधरी, संजीव राय, हरीश शर्मा आदि भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम के समापन पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर मधु सिंह ने समस्त नगरवासियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।