Latest Update

अंडर 14 का चैंपियन बना मोंटफोर्ट स्कूल 

रुड़की। हरिद्वार यूनिवर्सिटी में खेलो स्कूल स्पोर्ट्स प्रमोशन ट्रस्ट के द्वारा अंडर 14 और 18 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया l जिसमें 14 विद्यालयों मोंटफोर्ट स्कूल, दून पब्लिक स्कूल, नेचर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, मां सरस्वती स्कूल बहादराबाद, ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल, न्यू एरा पब्लिक स्कूल, ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल, डीपीएस दौलतपुर की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। वहीं 2nd इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करने हरिद्वार यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष सतेंद्र गुप्ता मुख्य अतिथि के तौर पर पहुँची जिन्होंने क्रिकेट में भाग ले रही सभी छात्राओं की हौंसला अफजाई की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन होना बहुत जरूरी है।

जिससे बच्चों का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में खेल की तरफ रुझान बढ़ता है और बच्चे नशे की तरफ से हटकर सकारात्मक ऊर्जा के साथ खेल खेलते हैं। साथ ही साथ अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को खेल कोटे से सरकारी नौकरियाँ भी मिलती है। हरिद्वार यूनिवर्सिटी के वाइस प्रेसिडेंट नमन बंसल ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में द्वितीय इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है इस तरह के आयोजन से बच्चे आगे बढ़े। साथ ही साथ उन्होंने वाइस चांसलर आदेश आर्य जी का बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए आभार भी प्रकट किया। खेलो स्कूल स्पोर्ट्स प्रमोशन के राष्ट्रीय चेयरमैन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी चैंपियन सूरज रोड ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है।

 प्रतियोगिता का फाइनल मैच और आरके मेमोरियल हरिद्वार तथा स्पोर्ट्स अकैडमी रुड़की के मध्य हुआ l अंडर 14 में विजेता टीम मोंटफोर्ट स्कूल रुड़की रहा l वही उपविजेता डीपीएस स्कूल दौलतपुर रहा l

अंडर 18 में विजेता टीम दून पब्लिक स्कूल रुड़की रहा l वही उपविजेता टीम नेचर इंटरनेशनल स्कूल बहादराबाद रहा l प्रतियोगिता को संपन्न कराने में आदि खेल प्रेमियों का योगदान रहा।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news