Latest Update

डूबती लड़की को बचाने के लिए नहर में कूदा मोनू, बचाई जान ”जलवीर” मोनू के अदम्य साहस को एसएसपी ने सराहा, पुलिस कार्यालय बुलाकर थपथपाई पीठ,नगद धनराशि व मोमेंटो के साथ किया सम्मानित

डूबती लड़की को बचाने के लिए नहर में कूदा मोनू, बचाई जान

”जलवीर” मोनू के अदम्य साहस को एसएसपी ने सराहा,

पुलिस कार्यालय बुलाकर थपथपाई पीठ,नगद धनराशि व मोमेंटो के साथ किया सम्मानित

रुड़की। कोतवाली रुड़की क्षेत्रांतर्गत सोनाली पार्क के पास डूब रही लड़की को बचाने के लिए बहादुरी का परिचय देते हुए मोनू पुत्र श्री विजय निवासी सोनाली पार्क द्वारा बिना जान की परवाह किए बिना गंगनहर में कूद कर लड़की को बचाया गया।

मोनू के अदम्य साहस को देखते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा जलवीर मोनू को मासिक सम्मेलन के दौरान पीठ थपथपाते हुए नगद धनराशि व मोमेंटो/ प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news