रादौर,15 मई: सैनी समाज की ओर से वीरवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

रादौर,15 मई: सैनी समाज की ओर से वीरवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नीलम सैनी को शिक्षा विभाग में नौकरी मिलने पर प्रधान संदीप सैनी के नेतृत्व में सम्मानित किया गया। संदीप सैनी ने भगवान श्री राम चंद्र जी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। नीलम सैनी ने बताया कि भाजपा सरकार में ही बिना खर्ची बिना पर्ची नौकरी संभव है। अन्य सरकारों में नौकरियों की कीमत लगती थी। जिस कारण मेहनती बच्चे नौकरियों से वंचित रह जाते थे। प्रधान संदीप सैनी ने बताया कि भाजपा सरकार में युवाओं को बिना किसी भेदभाव के नौकरियां दी जा रही है। प्रदेश की नायब सैनी सरकार युवाओं को बिना खर्च के नौकरियां देने का काम कर रही है। नौकरियां मिलने से हजारों युवाओं के घरों को रोशन किया गया। पहले की सरकारों में पैसे व जानकारी के बेस पर नौकरियां दी जाती है। भाजपा सरकार ने प्रदेश के सभी वर्गो को एक साथ लेकर चलने का काम किया है इस अवसर संदीप सैनी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व भाजपा सरकार का धन्यवाद किया हैं 

रादौर – रादौर में नीलम सैनी को सम्मानित करते प्रधान संदीप सैनी व अन्य।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news