
रुड़की। नरसिंह जयंती के भगवान नरसिंह का विशेष पूजन किया गया। उनकी प्रतिमा का दूध से दही से शहद से अभिषेक किया गया। इस अवसर पर राष्ट्र कल्याण के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया।
पुरानी तहसील स्थित ज्योतिष गुरुकुलम में आयोजित कार्यक्रम में ज्योतिष आचार्य रमेश सेमवाल महाराज ने कहा कि भगवान नरसिंह ने प्रहलाद की रक्षा के लिए अवतार लिया था हिरण्यकश्यप का वध किया तथा धरती से पाप का अंत किया। इसी प्रकार भगवान नरसिंह शत्रु देश पाकिस्तान का नाश करें और भारत की रक्षा करें भारतीय जवानों के लिए विशेष प्रार्थना की गई। राष्ट्र में शक्ति का संवर्धन हो भगवान नरसिंह की कृपा संपूर्ण राष्ट्रवासियों पर बनी रहे यही कामना भगवान नरसिंह देव से की गई। उन्होंने कहा कि भगवान का यज्ञ करने से पूजन करने से विशेष तिथियों पर हवन करने से ऊर्जा का संचरण होता है भगवान की कृपा प्राप्त होती है। इसलिए नरसिंह चतुर्दशी के अवसर पर यज्ञ का आयोजन किया गया और विशेष नवग्रह पूजन किया गया। राष्ट्र कल्याण की कामना की गई कार्यक्रम में प्रसाद वितरण किया गया।ज्योतिषाचार्य रमेश सेमवाल महाराज ने 1008 नरसिंह भगवान के मंत्र से राष्ट्र कल्याण के लिये विशेष आहुतियां प्रदान की राष्ट्र रक्षा यज्ञ का आयोजन किया।जिसमें जड़ी बूटियां से भी हवन किया गया। भगवान नरसिंह के मंत्र से विशेष पूजन किया गया आरती की गई और राष्ट्र के लिए प्रार्थना की गई।
