भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत : डोनाल्ड ट्रम्प का बड़ा बयान*

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच एक बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा की है कि दोनों देशों ने “पूर्ण और तत्काल युद्धविराम” पर सहमति जताई है। यह जानकारी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में दी गई है।

ट्रम्प ने कहा, “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान ने पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमति जताई है। हमने दोनों देशों के नेताओं के साथ गहन चर्चा की है और शांति बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई गई है। यह दक्षिण एशिया के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है।”

रिपोर्ट के अनुसार, यह फैसला अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र और कई अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थों के निरंतर प्रयासों के बाद आया है, जिन्होंने क्षेत्र में तेजी से बिगड़ते हालात को रोकने के लिए पहल की थी।

मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news