Latest Update

धरना स्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने शिक्षकों की मांग मानी

हरिद्वार। जिला शिक्षाधिकारी

(प्रा.शि.) कार्यालय पर पदोन्नति समेत विभिन्न मांगो को लेकर जारी क्रमिक धरना प्रदर्शन आज मुख्य शिक्षा अधिकारी के के गुप्ता व जिलाशिक्षाधिकारी के आश्वासन उपरांत स्थगित कर दिया गया।अधिकारी द्वय ने धरनास्थल पर पहुंचकर संगठन नेताओं व शिक्षको के मध्य पदोन्नति समेत समस्त लंबित प्रकरणो को 15 दिनो के भीतर हल करने को कहा। विदित हो कि विभिन्न मांगो को लेकर उत्तराखंड स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन ने जिला शिक्षा विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए क्रमिक धरना रोजाना 2बजे से जारी किया हुआ था।संगठन का सीधा आरोप रहा कि जिला कार्यालय की ओर से किसी भी बिन्दु की बाबत प्रमाणिक जानकारी नही दी जा रही है अधिकांश जानकारियां विरोधाभासी व वास्तविकता से परे हैं। प्रमुख मांग पदोन्नति समेत पांच मांगों को पूरा करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना शुरू कर रखा था। शुक्रवार को मांगों को मानते हुए अधिकारियों ने पंद्रह दिन की मोहलत मांगी। उत्तराखंड स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन के बैनर तले शुरू हुए धरने को जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार चौहान ,जिलामंत्री जितेन्द्र चौधरी सहित जनपदीय कार्यसमिति के सदस्यो के मध्य स्थगित करने की घोषणा की। शिक्षक नेताओं ने दोहराया कि यदि 15दिन में सभी कार्य सकुशल संपन्न नही होते तो वृहद आंदोलन किया जायेगा।

इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष कुमार , कोषाध्यक्ष पंकज लोचन, बहादराबाद अध्यक्ष अश्वनी चौहान, महामंत्री राकेश पंवार, योगेश चौहान,लक्सर अध्यक्ष प्रवीण कुमार,विवेक राठी,चरण सिंह,अनिल चमोली,इम्तियाज अली,निरोम चौधरी ,केहर सिंह,सुशील सैनी,पवन वर्मा,अरूण कुमार,आदि विभिन्न विकास खंडो से पधारे शिक्षक शिक्षिकाये मौजूद मौजूद रहे।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news