
हरिद्वार । बुधवार को उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में प्रशासन की टीम में तहसील हरिद्वार के अन्तर्गत चल रहे अवैध मदरसों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई।

कार्रवाई के दौरान तहसील हरिद्वार क्षेत्र अंतर्गत सील किए गए अवैध मदरसों में मदरसा ईसा अतुल कुरान ग्राम अम्बुवाला पथरी, मदरसा जामिया फरुकिया ग्राम बादशापुर, मदरसा इस्लामिया अरबिया इसातुल पुरान पदार्था धनपुरा, मदरसा इस्लामिया तामिल कुरान ग्राम इब्राहिमपुर, मदरसा सकलानिया ग्राम गुर्जर बस्ती पथरी, मदरसा फैज़ ए आम गुर्जर बस्ती पत्थरी, मदरसा गोसिया रहमानिया तालीमुल कुरान धनपुरा तथा मदरसा दारुल उलूम महमूदिया ग्राम इब्राहिमपुर शामिल हैं। वहीं,तहसील रुड़की की प्रशासनिक टीम, थाना झबरेड़ा पुलिस एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की संयुक्त टीम द्वारा थाना झबरेड़ा क्षेत्रान्तर्गत दो अवैध मदरसों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई।

ग्राम खाता खेड़ी स्थित सराजुल कुर्रान मदरसा एवं ग्राम पाडुली गेंदा स्थित अरबिया रहमिया मदरसा के संचालकों से वैध पंजीकरण एवं संचालन से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहा गया, परंतु किसी भी संस्था द्वारा कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। वैध दस्तावेजों के अभाव में दोनों मदरसों को प्रशासन द्वारा मौके पर सील कर दिया गया।

इस कार्रवाई के दौरान उप जिलाधिकारी रुड़की, नायब तहसीलदार रुड़की, थाना झबरेड़ा से प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह, पुलिस बल एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारीगण मौके पर उपस्थित रहे।





























