Latest Update

बी.एस.एम्.पी.जी.कॉलेज रुड़की के यूथ रेडक्रॉस यूनिट के स्वयं सेवकों ने धूमधाम से मनाया रेडक्रॉस स्थापना दिवस

बी.एस.एम्.पी.जी.कॉलेज रुड़की के यूथ रेडक्रॉस यूनिट के स्वयं सेवकों ने धूमधाम से मनाया रेडक्रॉस स्थापना दिवस

आज दिनांक 08.05.2025 को बी.एस.एम्.पी.जी.कॉलेज रुड़की की यूथ इकाई के द्वारा सर हेनरी ड्यूनेंट के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में रेडक्रॉस स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाया गया | यूथ रेडक्रॉस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अर्चना डी.त्यागी ने स्वयंसेवकों को सर हेनरी के आदर्शों एवं सिद्धांतों के बारे में जानकारी दी | कार्यक्रम में प्राचार्य मेजर प्रो. गौतम वीर ने सर हेनरी के चित्र पर पुष्प अर्पित किये साथ ही यूथ रेडक्रॉस इकाई के सदस्य डॉ. सीमा गुप्ता एवं डॉ. राजेश चन्द्र पालीवाल भी उपस्थित रहे | स्वयंसेवकों द्वारा रेडक्रॉस गीत गाया गया एवं रेडक्रॉस के आदर्शों पर पोस्टर भी लगाये गये | डॉ. त्यागी ने कार्यक्रम उद्घाटन सत्र में रेडक्रॉस के इतिहास एवं सिद्धांतों की सामान्य जानकारी स्वयंसेवकों को दी साथ ही महाविद्यालय में 2024 -25 के अंतर्गत हुई नुक्कड़ नाटक, पोस्टर प्रतियोगता, स्वछता अभियान एवं अन्य की गतिविधियों की आख्या प्रस्तुत की गयी | कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर प्रो. गौतम वीर द्वारा की गयी | उन्होंने कहा कि सभी रेडक्रॉस स्वयंसेवकों एवं छात्र-छात्राओं को रेडक्रॉस के आदर्शों को जीवन में अपनाना चाहिए | कार्यक्रम का संचालन यूथ रेडक्रॉस इकाई की संयोजक डॉ. अर्चना डी.त्यागी , सह संचालक डॉ. राजेश चन्द्र पालीवाल एवं सदस्य डॉ. सीमा गुप्ता द्वारा किया गया | कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ.शिखा जैन, डॉ.रीमा सिन्हा, डॉ.सुनीता कुमारी,डॉ.इंदु अरोड़ा, डॉ.अलका तोमर, डॉ.सुरजीत सिंह, डॉ.संदीप पोसवाल आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम में महाविद्यालय के 60 छात्र-छात्राएं एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहें | बी.एस.एम्.शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष श्री मनोहर लाल शर्मा ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए अपनी शुभकामनायें दी | बी.एस.एम्.शिक्षण संस्थान के निदेशक श्री रजनीश शर्मा ने स्वयंसेवकों को रेडक्रॉस के सिद्धांतों की राह पर चलने की प्रेरणा दी |

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news