Latest Update

सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस टीम जुटा रही है संदिग्ध लोगों की गतिविधियां 

 हरिद्वार। हरिद्वार जनपद में चलाया जा रहा सत्यापन, अभियान जिसको लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार अभियान के दौरान कार्रवाई की जा रही है। हरिद्वार जनपद में बिना सत्यापन रह रहे प्रदेश से बाहर के लोगों के कागजातों की पड़ताल लगातार की जा रही है। वहीं सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस लाइन लाकर 400 से अधिक संदिग्ध पर कार्यवाही की जा रही है। मंगलवार को जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह व एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर रानीपुर कोतवाली पुलिस द्वारा विभिन्न अन्य विभागों के सहयोग से कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत वृहद सत्यापन अभियान अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान थाना पुलिस,

पीएसी तथा पैरामिलिट्री फोर्स की अलग-अलग टीमें गठित कर अवैध रुप से झोपड़ी इत्यादि डालकर रह रहे संदिग्धों की पड़ताल की जा रही है। इस दौरान बाहरी राज्यों के लगभग 400 संदिग्ध महिला एवं पुरुषों को सरकारी वाहनों से पुलिस लाइन रोशनाबाद लाकर आधार कार्ड, राशन कार्ड आदि प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया गया।

सत्यापन की कार्यवाही के दौरान पूर्ती विभाग, विकास विभाग, तहसील कार्यालय, चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा अपने विभागों से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई तथा तकनीकी सहायकों के सहयोग से आधार कार्ड के वास्तविक होने, न होने की पुष्टी की गई।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news