Latest Update

भगवानपुर तहसील दिवस में उप जिला अधिकारी अजय वीर सिंह ने सुनी जन समस्याएं

भगवानपुर। आज दिनांक को उप जिला अधिकारी अजय वीर सिंह की अध्यक्षता में तहसील भगवानपुर में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 14 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। मुख्य शिकायत सिरचंदी गांव की आबादी में जल भराव के संबंध में आई। इस शिकायत पूर्व में भी चकबंदी विभाग को निस्तारण के लिए पआदेशित किया गया था । परंतु समस्या का समाधान नहीं हुआ था। एक शिकायत ग्राम भलस्वागज में चक रोड बंद होने के संबंध में आई। ग्राम प्रेमराजपुर में टंकी की आई है। जिसमें 80-90 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। परंतु गांववासियों को पानी नहीं मिल रहा है । तहसील दिवस में मौके पर मौजूद भगवानपुर के पंप चालक सतीश कुमार शिकायत का सटीक उत्तर नहीं दे पाए। व्यवहार भी बहुत खराब रहा। जिस पर उप जिलाधिकारी ने कड़ी

नाराजगी जताई तथा जल संस्थान जेई विवेक रवि एवं एई संजय सैनी को स्पष्टीकरण नोटिस जारी करने के आदेश निर्गत किए गए हैं। शिकायत का निस्तारण करने के आदेश दिए गए हैं। तहसील दिवस में खंड विकास अधिकारी भगवानपुर आलोक गार्ग्य, तहसीलदार दयाराम, नायब तहसीलदार अनिल गुप्ता, सिंचाई विभाग से स्वाति गुप्ता चकबंदीकर्ता महमूद अली व अधिकतर विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news