
हरिद्वार। स्वतंत्रता सैनानी प्रो0 भारत भूषण तथा प्रो0 आर0के0एस0 डागर ने साईकिल दल को सम्बोधित करते हुए कहॉ कि वेद मे शरीर माध्यम खलुधर्म साधनम् के माध्यम से शरीर को निरोगी रखकर ही सभी कार्यो में सफलता प्राप्त की जा सकती है। गुरुकुल कांगडी समविश्वविद्यालय, हरिद्वार में साईकिल चलाओ-फिट बनाओं उदघोष के साथ साईकिल चलाकर स्वास्थ्य जागरूकता अभियान शुरू हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता आई0क्यू0ए0सी0 डायरेक्टर प्रो0 नवनीत ने करते हुये कहॉ कि हम सभी को अपने स्वास्थ के लिए रोज छोटी छोटी क्रियाओं को अपनाने की जरूरत है। कार्यक्रम मे कुलसचिव दायित्व का निर्वहन कर रहे प्रो0 प्रभात कुमार को शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार तथा यू0जी0सी0, नई दिल्ली के निर्देशन मे साईकिल अभियान से उत्तम स्वास्थ्य प्राप्त करने के लिए जनसहभागिता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डीन, अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय प्रो0 विपुल शर्मा, प्रो0 मयंक अग्रवाल, डॉ0 अरूण कुमार, डॉ0 पवन कुमार, डॉ0 अजेन्द्र कुमार, डॉ0 नितिन काम्बोज, डॉ0 प्रवीण पाण्डेय, डॉ0 बबलू वेदालंकार, डॉ0 विपिन कुमार शर्मा, डॉ0 कपिल कुमार, संयोजक डॉ0 धर्मेन्द्र बालियान, शशिकान्त शर्मा, पार्षद नागेन्द्र सिंह राणा, विरेन्द्र पटवाल, डॉ0 सतेन्द्र सिंह, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों सहित विश्वविद्यालय के संकायों के छात्र एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समन्वयन डॉ0 शिवकुमार चौहान ने कार्यक्रम का संचालन किया। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम समन्वयक डॉ0 धर्मेन्द्र बालियान द्वारा किया गया। साईकिल अभियान दयानंद द्वार से आरम्भ हुआ, वेद आर्ट्स कॉलेज, विज्ञान संकाय, विश्वविद्यालय सभागार, मुख्य कार्यालय होता हुआ अमन चौक, बडा परिवार, छोटा परिवार होते हुए दयानंद स्टेडियम प्रांगण मे सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के अन्त मे उत्तम स्वास्थ्य के लिए रोज साईकिल चलाने का संकल्प लिया गया। शान्तिपाठ के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।






























