Latest Update

धामी सरकार में तेजी से हो रहा है विकास: स्वामी यतीश्वरानंद

पथरी। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा है कि धामी सरकार में ग्रामीण अंचल का तेजी से विकास हो रहा है। सरकारी योजना व कार्यक्रमों का लाभ सभी वर्ग के लोगों तक पहुंच रहा है। फरियादियों की सुनवाई हो रही है और शिकायतों पर कार्रवाई हो रही है।

आज ग्राम बहादुरपुर जट में ग्राम पंचायत निधि से बनने वाले प्रवेश द्वार का उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रवेश द्वार बनने की सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा की उत्तराखंड सरकार द्वारा निरंतर कार्य कराए जा रहे हैं। बिजली व पानी की आपूर्ति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा है सिंचाई के अभाव में किस की फसल न झुलसे। इसीलिए सरकार का सिंचाई व्यवस्था पर बहुत अधिक ध्यान है। रजवा हों में पर्याप्त मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। सरकारी नलकूपों से सिंचाई कराई जा रही है। ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत ना हो। इसलिए क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है। नई सड़क बनाई जा रही है। बरसात में जल भराव की समस्या उत्पन्न ना हो। इसके लिए जगह-जगह नालों के निर्माण कराई जा रहे हैं। 

ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य अपनी निधि के द्वारा कार्य कर रहे हैं। और उत्तराखंड सरकार जिला योजना और प्रदेश योजना के द्वारा कार्य कर रही है। ग्राम प्रधान राजेश वर्मा और भाजपा नेता धर्मेंद्र चौहान ने क्षेत्र में होने वाले कार्यों के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर उप ब्लैक प्रमुख धर्मेंद्र चौधरी, प्रधान राजेश वर्मा, भाजपा नेता धर्मेंद्र चौहान, चौधरी सत्य कुमार, रिनू चौधरी, जिला पंचायत सदस्य सोहनवीर पाल, योगेश प्रजापति, सतीश चौधरी, धर्मेंद्र गुड्डू, कंचू चौधरी, अनुराग शर्मा, योगेश प्रजापति, मनोज चौहान, अवधेश चौधरी, फकीरचंद वर्मा, रजनीश चौधरी, प्रणव यादव, चौधरी धूम सिंह सहित अनेक अनेकों कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news