Latest Update

गंगा अवतरण दिवस पर दुग्धाभिषेक किया गया गंगा हमारी संस्कृति और आस्था: अनीता अग्रवाल

रुड़की। गंगा अवतरण दिवस पर स्पर्श गंगा की टीम ने मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया और लोगों से अपील की की गंगा के घाटों पर गंदगी ना फैलाएं और उसे स्वच्छ रखने में अपना योगदान दें। इस अवसर नई कार्यकारिणी का स्वागत भी किया गया। 

रुड़की गायत्री मंदिर घाट पर आयोजित कार्यक्रम में स्पर्श गंगा के सदस्यों ने पहले गंगा घाट की सफाई की उसके बाद मंत्रोच्चारण के साथ मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेयर अनीता अग्रवाल ने कहा कि गंगा को स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। गंगा हमारी आस्था और संस्कृति है। उन्होंने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हम मां गंगा के नजदीक रहकर जीवन गुजार रहे हैं। उन्होंने सभी से गंगा स्वच्छता की अपील की । इस अवसर कोऑर्डिनेटर सावित्री मंगला,गीता कार्की और सह कोऑर्डिनेटर हेमा बिष्ट ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें जिलाध्यक्ष आशा धस्माना,उपाध्यक्ष कमला कैंथोला,राजबाला,किरण सिंह, सुनीता गोस्वामी,प्रभा भट्ट,अनीता शर्मा को बनाया गया। सरोज जिंदली,बसंती देवरानी,कविता सैनी,मीनाक्षी तोमर और दीपा रानी को मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। मीतू और पुष्पा ऐठानी को मीडिया प्रभारी बनाया गया। ममता चहल को सोशल मीडिया की जिम्मेदारी दी गई। इंदु भट्ट,प्रिया गुप्ता, भागीरथी, सुशील सैनी, सर्वेश गोस्वामी,आनंदी रावत,नीलम सैनी और निर्मल वर्मा को सदस्य नियुक्त किया गया। नियुक्त किए गए पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय संयोजिका आरुषि निशंक और दिन संघ एवं रीता चमोली का आभार व्यक्त किया।

SAMARTH DD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SAMARTH DD NEWS