Latest Update

अखिल भारतीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर नीरज चौहान ने देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया जहां उन्होंने अखिल भारतीय करणी सेना की मजबूती के

अखिल भारतीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर नीरज चौहान ने देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया जहां उन्होंने अखिल भारतीय करणी सेना की मजबूती के लिए एवं समाज की आवाज को उठाने के लिए उत्तराखंड में संगठन का विस्तार किया इस दौरान अखिल भारतीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर नीरज चौहान ने उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर शेखर पुंडीर को नियुक्त किया और उसी के साथ-साथ उपाध्यक्ष के पद पर शशि पुंडीर और प्रदेश मंत्री के तौर पर शुभम चौहान को जिम्मेदारी सौंपी गई इस दौरान हजारों की संख्या में करनी सैनिक वहां मौजूद थे और पदाधिकारी ने करणी सेना की मजबूती के लिए समाज की मजबूती के लिए विचार विमर्श किया और उत्तराखंड के नए प्रदेश अध्यक्ष का और प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश मंत्री का हजारों की संख्या में मौजूद करणी सैनिकों ने स्वागत किया और नए पदाधिकारियों ने भी समाज की आवाज उठाने के लिए अपने आप को हमेशा तत्पर बताया 

मंच से अध्यक्ष शेखर पुंडीर ने कहा जब-जब समाज को मेरी आवश्यकता पड़ेगी मैं समाज के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहूंगा और नए पदाधिकारियो ने संगठन और राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार जताया 

प्रदेश मंत्री शुभम चौहान ने मंच से संबोधित करते हुए समाज को एक सूत्र में बांधने का संकल्प लिया और समाज में जो कुछ कुरीतियों हैं उन कुरीतियों का समाप्त कर समाज को एक साथ लेकर चलने का संकल्प वहां से लिया गया

कार्यक्रम में हजारों की संख्या में करनी सैनिक मौजूद रहे मंच पर करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर नीरज चौहान युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज सिंह चौहान उत्तराखंड के नए अध्यक्ष शेखर पुंडीर उपाध्यक्ष शशि पुंडीर प्रदेश मंत्री शुभम चौहान व असलम राणा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news