Latest Update

भारत विकास परिषद अविरल गंगा शाखा रुड़की ने श्रमिक दिवस के अवसर पर एनीमिया जांच शिविर का आयोजन किया।

आज अविरल गंगा शाखा के सदस्यों ने स्काई वार्ड पब्लिक स्कूल, कृष्णा नगर रुड़की में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए एक हीमोग्लोबिन जांच शिविर का आयोजन किया।सर्वप्रथम सदस्यों ने पूर्व जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा । इस हृदयविदारक घटना ने सम्पूर्ण देश को झकझोर दिया है।स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती सुचित्रा अग्रवाल जी ने शिविर का शुभारंभ किया।शाखा अध्यक्ष शिवचरण पुंडीर जी ने सभी कर्मचारियों को भारत विकास परिषद अविरल गंगा के विषय में बताते हुए साथ में

हीमोग्लोबिन की कमी से शरीर में क्या क्या रोग हो सकते है जिसके लिए समय समय पर जांच जरूरी है।खुशी पैथोलॉजी के द्वारा शिविर में 41 सदस्यों के खून के सैंपल लिए गए जिसमें 27 महिला और 14 पुरुष कर्मचारियों ने हीमोग्लोबिन जांच कराई ।शाखा के द्वारा इन सभी को गुड़,चना और एक स्टील गिलास दिया गया।और साथ ही पौष्टिक भोजन लेने के लिए प्रेरित किया गया।सचिव बबिता आहूजा ने सभी का आभार प्रदान किया और विद्यालय के मैनेजमेंट ने इस शिविर के लिए शाखा का धन्यवाद कहा और स्वास्थ्य संबंधी शिविर लगाने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर सुगंध जैन, चौरसिया जी,नीरज मित्तल, प्रीति अग्रवाल, दिनेश सैनी, नीलम माधोक और नीता मित्तल जी उपस्थित रहे।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news