
16/4/25 = स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति का एक प्रतिनिधिमण्डल संगठन के अध्यक्ष श्री देशबंधु जी के नेतृत्व में संयुक्त सचिव श्री अनुराग सिंह गौतम, कोषाध्यक्ष श्री आदित्य गहलौत, संगठन सचिव श्री शशांक गुप्ता तथा कार्यकारिणी सदस्य श्री राजीव कुमार सैनी के साथ उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव श्री आनन्द वर्धन जी से सचिवालय में मिला, सर्वप्रथम मुख्य सचिव की नियुक्ति पर बधाई संदेश तथा शुभकामनाएँ दीं, संगठन द्वारा प्रकाशित स्मारिका भेंट की तत्पश्चात माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी की हरिद्वार में *शहीद जगदीश वत्स स्वतंत्रता सेनानी सेवा सदन* बनाने की घोषणा को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने, सम्मान पेंशन में वृद्धि, प्रथम पीढ़ी के उत्तराधिकारियों को बस यात्रा में एक सहयोगी को अधिकृत करने, यदि प्रथम पीढ़ी नहीं है तो द्वितीय पीढ़ी को बस यात्रा की नि:शुल्क सुविधा देने, सेनानी परिवारों की तीसरी चौथी पीढ़ी को आरक्षण की सुविधा प्रदान करने, शहीद जगदीश वत्स की पुण्यतिथि प्रान्तीय स्तर पर आयोजित करने तथा स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की समस्याओं के समाधान हेतु कल्याण परिषद की नियमानुसार बैठक बुलाने का पत्र सौंपते हुए संगठन के अध्यक्ष श्री देशबंधु जी ने आग्रह किया कि जिस तरह से स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की सरकार द्वारा उपेक्षा की जा रही है उससे वे आहत हैं अतः दिए गए बिन्दुओं पर विचार करके तत्काल सार्थक कदम उठाया जाना चाहिए। माननीय मुख्य सचिव महोदय ने स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के हितों की रक्षा के लिए अपने स्तर पर हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।









