Latest Update

भारत रत्न डॉ बी आर अंबेडकर जी की जयंती पर मातृ आँचल मे बेटियों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई 

केशवं माधवं गौशाला के संयोजक विपिन सेमवाल और उनकी धर्मपत्नी नेहा सेमवाल और स्पर्श गंगा ने भारत रत्न डा भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ,,मातृ आँचल में रहने वाली बालिकाओ को 12 कापियाँ का सेट 55 बेटियों को वितरित किया।

विपिन सेमवाल जी ने कहा कि 

बी.आर. अंबेडकर ने शिक्षा को समाज में बदलाव लाने का एक महत्वपूर्ण साधन माना,उन्होंने शिक्षा और बालिका शिक्षा पर विशेष बल दिया। उनका मानना था कि शिक्षित महिलाएं समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती हैं और समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं.राष्ट्र की हर बेटी शिक्षित होगी तभी राष्ट्र विकसित होगा 

मातृ आंचल की बेटियों के द्वारा बनाये गई आर्ट और क्राफ्ट की चीजों ने सबका मन मोह लिया 

स्कूल की कार्डिनेटर ममता जी ने बताया कि बालिकाओ को शिक्षा के साथ साथ उनके कोशल विकास पर भी ध्यान दिया जाता है 

कु हरिप्रिया सेमवाल, कु नव्या सेमवाल ,रीता चमोली,मनु रावत , रेणु शर्मा,बिमला ढोड़ियाल ने कार्यक्रम में सहयोग किया

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news