
आज डायट परिसर, रामनगर, रुड़की में “आदर्श बाल वाटिका” का भव्य शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने बाल वाटिका का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सशक्त कदम है।


मुख्य अतिथि डॉ. कल्पना सैनी ने डायट को ₹5 लाख (पाँच लाख रुपये) देने की घोषणा भी की, जिससे शैक्षिक विकास और अधोसंरचना को और अधिक सशक्त किया जा सकेगा।


नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप यह आदर्श बाल वाटिका विद्यालयों में स्थापित की जाएगी। यह हरिद्वार जनपद के विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए एक आदर्श प्रारूप के रूप में प्रस्तुत की गई है, जिसकी तर्ज पर अन्य शेष विद्यालयों में भी ऐसी बाल वाटिकाएं बनाई जाएंगी।


कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में भूपेन्द्र सिंह, सरस्वती पुण्डीर, प्रेरणा बहुगुणा, अनिता नेगी, नरेन्द्र वालिया, वैष्णव कुमार, ज्ञानप्रकाश, विवेक कम्बोज, सतीश सैनी, जॉन आलम, संदेश चौधरी, कविता, रविन्द्र रावत, पवन, जनक, उमेश त्यागी, रविन्द्र ममगाई, अनिल धीमान, मोनू तथा प्राचार्य कैलाश डंगवाल उपस्थित रहे।

साथ ही डीएलएड प्रशिक्षु भी बड़ी संख्या में शामिल हुए और आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजीव आर्य ने अत्यंत प्रभावशाली ढंग से किया।
यह आयोजन शिक्षा और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में एक प्रेरणास्पद पहल के रूप में देखा जा रहा है, जो भविष्य की पीढ़ी को मजबूत आधार प्रदान करेगा।
—








