
“सेवा सुशासन और विकास के 03 वर्ष”कार्यक्रम का खानपुर विधानसभा में आयोजन, इस अवसर पर धामी सरकार की उपलब्धियां के बारे में वर्णन किया गया
जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह ने बताया कि उत्तराखंड निरंतर उन्नति और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। आगामी वर्षों में भी यह विकास यात्रा और तेज़ी से आगे बढ़ेगी, जिससे उत्तराखंड एक समृद्ध और आत्मनिर्भर प्रदेश बन सकेगा


उन्होंने बताया कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन तथा माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार लगातार विकास कर रही है,
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार सेवा, सुशासन और विकास की प्रतिबद्धता के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। यह तीन वर्षों की यात्रा प्रदेश की प्रगति और समर्पित सेवा की प्रतीक है।
रुड़की महापौर अनीता देवी अग्रवाल ने कहा कि इन तीन वर्षों में समान नागरिक संहिता, सख़्त नक़लरोधी क़ानून, धर्मांतरण विरोधी क़ानून, और दंगारोधी क़ानून लागू कर सुशासन के संकल्प को पूरा किया गया।

राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने बताया कि ने बताया कि इन तीन वर्षों में लैंड जिहाद, लव जिहाद, अवैध मदरसों और अतिक्रमण पर सख़्त कार्रवाई कर देवभूमि के मूल स्वरूप की रक्षा सुनिश्चित की गई।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद चौधरी ने बताया कि इन तीन वर्षों में उत्तराखंड SDG इंडेक्स में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हुआ। रोड, रेल और रोपवे निर्माण में नए कीर्तिमान स्थापित किए गए।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष भीम सिंह ने बताया कि इन तीन वर्षों में 20,000 से अधिक सरकारी नौकरियाँ दी गईं और महिलाओं को 30% क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया गया, जिससे प्रदेश में बेरोज़गारी दर राष्ट्रीय औसत से भी कम हो गई।
विधानसभा संयोजक मनोज पंवार ने बताया कि धामी सरकार के कार्यकाल मेंधार्मिक स्थलों का पुनर्विकास, साहसिक पर्यटन को बढ़ावा, स्थानीय उत्पादों का प्रचार-प्रसार, होम स्टे योजना से स्वरोज़गार, छात्रवृत्ति योजनाएँ, खेल और स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े सुधार—ये सभी कार्य देवभूमि उत्तराखंड के विकास का नया अध्याय लिख रहे हैं।
मंडल अध्यक्ष भगत सिंह और विकास पाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर उन्नति और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। आगामी वर्षों में भी यह विकास यात्रा और तेज़ी से आगे बढ़ेगी, जिससे उत्तराखंड एक समृद्ध और आत्मनिर्भर प्रदेश बन सके।
इस अवसर पर सभी सरकारी विभागों के सेवा से संबंधित स्टॉल लगाए गए जिसमें उत्तराखंड की भाजपा सरकार की योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई जिसका मंचासिन पदाधिकारीयो ने अवलोकन किया
ने सभी का कार्यक्रम में पहुंचने के लिए आभार प्रकट किया।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर शोभाराम प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप पाल , मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, मनोज मुंडलाना, मनोज त्यागी ब्लॉक उपप्रमुख विक्रांत राठी, प्रतिभा चौहान, ग्राम प्रधान गोवर्धनपुर भीम , प्रमोद कुमार,अरविंद, श्यामपाल सिंह, सचिन चौधरी,इसकी अतिरिक्त एस डी एम सौरभ असवाल,खंड विकास अधिकारी जोगेंद्र राणा, उप कार्यक्रम अधिकारी सुबोध उनियाल,सहायक समाज कल्याण अधिकारी ममता जलवाल , बाल विकास विभाग सरोजनी भट्ट, कृषि विभाग सेहरि ओम, स्वास्थ्य विभाग से अशोक कुमार, वन विभाग सेपंकज शर्मा,वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी एवं विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी , संबंधित विभागीय अधिकारी गण , भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।








