Latest Update

पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन की बैठक में एक अप्रैल व एक मई के आगामी विरोध प्रदर्शन की रूपरेखा तय की गई ।

 पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन जनपद हरिद्वार के जिलाध्यक्ष सुखदेव सैनी के आवास गंगा वाटिका , दिल्ली रोड रुड़की पर जनपद कार्यकारिणी सहित खानपुर,लक्सर,बहादराबाद,नारसन,रुड़की, भगवानपुर ब्लॉक कार्यकारिणियों के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक आहुत की गई। वक्ताओं ने संगठन को मजबूती प्रदान करने पर चर्चा की गई। मंथन किया किया गया कि पुरानी पेंशन बहाली की आवाज को और अधिक सशक्त तरीके से बुलंद किया जाए ।

 गढवाल मंडल अध्यक्ष विकास कुमार शर्मा ने कहा कि यूपीएस लागू करने के विरोध में आंदोलन किया जाएगा जिस क्रम में

उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2025 से प्रदेश में यूनिफाइड पेंशन सिस्टम (UPS) लागू किए जाने के फैसले का पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (NMOPS) उत्तराखंड लगातार विरोध कर रहा है। संगठन ने सांसदों के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित कर अपना आक्रोश व्यक्त किया है ।  

जनपद अध्यक्ष सुखदेव सैनी ने कहा कि आगामी 1 मई दिल्ली के जंतर मंतर पहुंचकर अपनी भविष्य एवं बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन की मांग को सशक्त तरीके से बुलंद करने के लिए अवश्य प्रतिभाग करें । ताकि बुढ़ापा आराम से कट सके । जिला मंत्री दीपक चौहान ने कहा कि 1 अप्रैल को यूपीएस को लागू करने के विरोध में हरिद्वार में बाईक रैली निकाली जाएगी और जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया जाएगा ।महिलाविंग अध्यक्ष रंजीत कौर ने कहा कि बुढ़ापे में सुरक्षित भविष्य के लिए पुरानी पेंशन जरूरी है । जब तक सभी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा । 

संगठन के संरक्षक एवं राजकीय शिक्षक संघ के जिलामंत्री रविन्द्र रोड, संरक्षक ईसम सिंह ने भी विरोध कार्यक्रम के संचालन में सुझाव दिये।

बैठक में जनपद प्रभारी सदाशिव भास्कर , महिलविंग अध्यक्ष रंजीत कौर जिलामंत्री दीपक चौहान , महिला मंत्री शिवांगी राज , उपाध्यक्ष निरूपमा धीमान ,जनपद संगठन मंत्री शैलेन्द्र कुमार गौड , नारसन ब्लॉक अध्यक्ष ज्योतिराम , लक्सर ब्लॉक अध्यक्ष 

सरदार कुलदीप सिंह , जनपद प्रचार मंत्री जोनी प्रसाद , रूड़की ब्लॉक प्रभारी संजय वत्स जनपद संगठन मंत्री कुलदीप कुमार सैनी, मीडिया प्रभारी राधा ,बहादराबाद ब्लॉक मंत्री चंद्रकांत बिष्ट ने भी विचार व्यक्त किये । बैठक की अध्यक्षता ईसम सिंह व संचालन विकास कुमार शर्मा ने किया ।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News