
एडवोकेट नवीन कुमार जैन के तत्वावधान में तहसील कैम्प कार्यलय शिव मंदिर परिसर में गतवर्षो की भांति देश की स्वतंत्रता क्रांति के शहीद क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव सिंह के सहादत दिवस पर श्रद्धाजंलि सभा की श्रद्धाजंलि सभा मे भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष एडवोकेट नीलकमल शर्मा, क्षेत्रीय पार्षद सरदार सतबीर सिंह, युवा शक्ति ललितपाल,सुनील गोयल व जैन समाज अध्यक्ष नरेंद्र जैन आदि ने शहीद क्रांतिकारीयो के भारत माता की रक्षा में निभाई भूमिका पर विचार व्यक्त कर श्रद्धाजंलि दी इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष मानवाधिकार ब्यूरो उत्तराखंड ने विचार व्यक्त कर कहा कि 23 मार्च 1931 को


क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव सिंह को अंग्रेजी हुकूमत के हुक्मरानों के साजिशन कारण मुक़र्रर समय पूर्व फांसी दी गई थी जिस सहादत पर भारत माता को आज़ाद कराने की अग्नि प्रज्वलित हुई थी शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव सिंह क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद व अमृतसर जलियांवाला बाग हत्याकांड से प्रभावित हो भारत माता को अंग्रेजी सल्लन्त से आज़ादी दिलाने का संकल्प लिया था हमसब को शहीदी दिवस पर शपथ लेनी चाहिए कि हमसब राष्ट्र की एकता व अखंडता व भारत माता की रक्षा करेगे सभा मे एकत्र राष्ट्रभक्तों ने शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरु व शहीद सुखदेव सिंह के चित्र पर पुष्माला व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी व भारत माता की जय व देश के शहीद अमर रहे व वंदेमातरम व इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए गए इस अवसर पर नवयुक्त एडवोकैट्स एशोसिएशन उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, रामगोपाल शर्मा,पूर्व उपाध्यक्ष सुनील कुमार गोयल,सुधीर चौधरी, अनुज आत्रेय, सचिन गोंड़वाल, शेष सिंह राणा,मदन श्रीवास्तव, अशोक कुमार, नव्या शर्मा,नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।





























