Latest Update

सभी सनातन धर्म प्रेमी नव वषो॔पहाल त्यौहारावली का करते हैं बेसब्री से इंतजार:-सौरभ भूषण शर्मा (मंत्री)

आज श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर सिविल लाइन द्वारा संचालित श्री सनातन धर्म रक्षिणी सभा ने हिंदू नव वर्ष के आगमन से पहले नव वषोंपहाल त्यौहारावली का विमोचन किया। 

इस अवसर पर सभा के प्रधान सुरेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि हमा री सभा लगभग 100 वर्षों से नव वषोंपहाल त्यौहारावली का प्रकाशन करती आ रही है आज के आधुनिक युग में लोगों के पास अधिक समय न होने के कारण सनातन धर्मियों में त्योहार वली का महत्व बढ़ जाता है। 

सभा के मंत्री सौरव भूषण शर्मा ने कहा कि हमारी सभा द्वारा प्रकाशित नव वषोंपहाल त्यौहारावली देश में ही नहीं बल्कि विदेशों तक भक्तों द्वारा पहुंचाई जाती है हिंदू नव वर्ष शुरू होने से पहले भक्तगण नव वषोंपहाल त्यौहारावली की मांग करने लगते हैं और हर वर्ष नव वषोंपहाल त्यौहारावली के प्रकाशन की संख्या में बढ़ोतरी की जा रही है।

इस अवसर पर सभागी कोषाध्यक्ष भगवत स्वरूप ने कहा कि अबकी बार हमारी सभा ने नव वषोंपहाल त्यौहारावली के प्रशासन से पूर्व सभी विद्वान धर्माचार्य से विचार विमर्श के बाद नव वषोंपहाल त्यौहारावली प्रकाशन कराया है।

सभा के उप प्रधान सोहन लाल मित्तल जी एवं सभा की पदाधिकारी ने पूजा अर्चना कर सब प्रथम नव वषोंपहाल त्यौहारावली को मंदिर के गर्भ ग्रह में भक्तों के अवलोकन के लिए लगाया।

इस अवसर पर सभा के उप मंत्री गोपाल गुप्ता सभा के सदस्य गगन साहनी अनुज कुमार शर्मा आचार्य रोहित शर्मा आचार्य सचिन शर्मा सभा के उप प्रधान सोहनलाल मित्तल आदि उपस्थित रहे।

SAMARTH DD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SAMARTH DD NEWS