Latest Update

*स्वामी दिनेशानंद भारती उर्फ सागर सिंधु को जमीन की धोखाधड़ी के विवाद में किया गया गिरफ्तार।*

रुड़की के समीप खानपुर विधानसभा के टोडा गांव में रहने वाले सागर सिंधु नामक व्यक्ति के खिलाफ हरियाणा के एक व्यक्ति ने जमीनी धोखाधड़ी के आरोप लगाए इसमें दो व्यक्ति और भी शामिल बताए जाते हैं।

हरियाणा निवाशी व्यक्ति द्वारा शिकायत दर्ज करने पर दिनेशानंद भारती उर्फ सागर सिंधु को रुड़की पुलिस द्वारा किया गया है गिरफ्तार। सागर सिंधु के द्वारा अभी कुछ समय पहले मुख्यमंत्री को लेकर की गई थी टिप्पणी और पूर्व में खानपुर से चुनाव लड़ने की भी की थी इच्छा जाहिर। अधिकतर भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रमों में मंच भी साझा करते हुए देखा गया है सागर सिंधु उर्फ दिनेशआनंद भारती को।सिविल लाइंस एसएसआई विनोद थपलियाल ने बताया कि हरियाणा निवासी सोनीपत हरियाणा निवासी सतबीर सिह पुत्र राम चन्द्र द्वारा महाराज दिनेशानन्द, अजयराज, नूरहसन और जोगेन्द्र पर प्रोपर्टी दिखाकर एग्रीमेण्ट करने लेकिन जमीन की रजिस्ट्री करने से मुकरने व शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी देकर बयाना राशि 09 लाख रूपये को हडपने का आरोप लगाया था।मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।आमजन की मेहनत की कमाई को भूमाफियाओं के हाथों गंवाने के इस बेहद संवेदनशील मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा एसपी देहात से वार्ता की गई एवं मामले की प्रगति पर लगातार नजर बनाए रखने व अपडेट की जानकारी देने के निर्देश दिए। साथ ही विवेचक को मामले की गहराई से विवेचना कर पूरा सच सामने लाने को कहा गया। गहरी पड़ताल व तहकीकात के दौरान ये तथ्य प्रकाश मे आये कि आरोपी महाराज दिनेशानन्द ने अपने ड्राईवर अजयराज तथा अन्य 02 साथी क्रमशः नूर हसन व जोगेन्द्र के साथ मिलकर एक गिरोह बना रखा है जो अन्य प्रांत से प्रॉपर्टी में मुनाफा कमाने की सोच रखने वालों को अपना निशाना बनाकर ठगी करते थे।विवेचना में प्रकाश में आए तथ्यों एवं सबूतों के आधार पर कोतवाली रुड़की पुलिस ने मुकदमें के मुख्य आरोपी एवं गिरोह के सरगना स्वामी दिनेशानन्द को नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News