भारत विकास परिषद अविरल गंगा शाखा रुड़की में दिनांक 18 मार्च को होटल ब्लू सफायर में पारिवारिक होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीपप्रज्वलन और वंदेमातरम् गीत से हुई।शाखा के सदस्यों द्वारा हास्य कविता, होली नाटिका,सुंदर राधाकृष्ण की झांकी और नृत्य की प्रस्तुतियों ने सभी सदस्यों का मन मोह लिया।कार्यक्रम में शाखा द्वारा *द्वितीय अविरल संस्कृति संरक्षण सम्मान* से डॉ आनन्द भारद्वाज, निदेशक संस्कृत शिक्षा उत्तराखंड, देहरादून जी को सम्मानित किया


गया।डॉ भारद्वाज जी ने कार्यक्रम की खूब सराहना की और अपने आशीर्वचनों में अविरल गंगा को शुभकामनाएं दी।साथ ही डॉ रमा भार्गव जी शाखा के चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में एवम् डॉ अजय भार्गव जी ने कार्यक्रम में पधारकर रौनक बढ़ाई।शाखा के त्रैमासिक पत्रिका अविरल संवाद का अतिथियों के द्वारा विमोचन किया गयाऔर नए वर्ष के दायित्वधारियों का चुनाव संपन्न कराया।शाखा अध्यक्ष प्रीति अग्रवाल एवं संयोजिका विमलेश गिरी ने मंच संचालन सुचारू रूप से किया।सभी सदस्यों ने फूलों की होली खेली अंत में सचिव रमा गुप्ता ने सभी का आभार जताया ।शाखा के सभी सम्मानित सदस्य सत्येंद्र मित्तल,सुनील जैन,डॉ संगीता, संजय कालरा,सुगंध जैन,पीयूष गर्ग, पंकज,राजेंद्र, आदि ने अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।








