Latest Update

हरिद्वार के दिग्गज पत्रकार पी एस चौहान के निधन पर धीरेंद्र प्रताप ने किया शोक व्यक्त।

हरिद्वार के दिग्गज पत्रकार पी एस चौहान के निधन पर धीरेंद्र प्रताप ने किया शोक व्यक्त।

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री धीरेंद्र प्रताप ने हरिद्वार के दिग्गज पत्रकार पी एस चौहान के निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है

श्री चौहान 87 वर्ष के थे। उन्होंने लंबे समय तक पत्रकारिता में देश और प्रदेश के कई महत्वपूर्ण अखबारों में कार्य किया । वह बहुत ही निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकार माने जाते थे ।

धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि उनके निधन से राज्य ने अपने एक सर्वश्रेष्ठ पत्रकार और शिक्षाविद को खो दिया है।

उल्लेखनीय है स्वर्गीय स चौहान हरिद्वार के प्रतिष्ठित एस एम जे एनडिग्री कॉलेज के प्राचार्य भी रह चुके थे।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news