Latest Update

विकसित भारत विकसित उत्तराखंड पर आधारित प्रदर्शनी के निमित्त भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक का आयोजन*

विकसित भारत विकसित उत्तराखंड पर आधारित प्रदर्शनी के निमित्त राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने भाजपा जिला कार्यालय रुड़की पर पदाधिकारी की बैठक ली। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के विकास की कहानी को प्रदर्शित करना है, जिसमें राज्य की सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रगति को दर्शाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी में सभी मंत्रालयों के 50 स्टाल लगेंगे यह पत्र 4 मार्च 2025 को शुरू होकर 6 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएगी

रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने सभी नगर वासियों को इस प्रदर्शनी में आने के लिए आमंत्रित करते हुए बताया कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से, हम उत्तराखंड के विकास की कहानी को प्रदर्शित करेंगे, जिसमें राज्य की सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रगति को दर्शाया जाएगा। 

भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने बताया कि यह प्रदर्शनी उत्तराखंड के निवासियों को अपने राज्य की उपलब्धियों पर गर्व करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल ने बताया कि विकसित भारत विकसित उत्तराखंड का सपना तब तक पूरा नहीं हो सकता जब तक हम अपने राज्य की सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रगति को नहीं समझते। 

भाजपा नेता सुशील त्यागी ने बताया कि यह प्रदर्शनी हमें उत्तराखंड के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में दिखाई देगी, जो हमें अपने राज्य की सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रगति को समझने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

इस अवसर पर भाजपा नेता पवन तोमर, प्रमोद चौधरी ,गौरव कौशिक, सभी ने भाजपा पदाधिकारी से अपने-अपने क्षेत्र में जाकर नगर वासियों से प्रदर्शनी में आने के लिए निमंत्रण देने के लिए कहा

बैठक का संचालन जिला मंत्री सौरभ गुप्ता ने किया

बैठक में भाग लेने वालों मे सतीश सैनी, नितिन गोयल, सावित्री मंगला, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक, पूर्व राज्य मंत्री वीरेंद्र सैनी, सतीश कौशिक, आशुतोष शर्मा ,अजय टॉक, नरेश शर्मा, धीरज पाल, विवेक चौधरी, सरदार सतवीर, पंकज नंदा, गीता कार्की, अनुराग त्यागी, सतविंदर प्रधान, अनुज सैनी, अनिल चौधरी, अमित सोनकर, एडवोकेट संदीप पुरी, आदि मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी गण उपस्थित रहे

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news