*रोटरी क्लब के 120 वर्ष संपूर्ण होने के अवसर पर रोटरी क्लब रुड़की द्वारा किया गया भव्य आयोजन।*

रोटरी क्लब के 120 वर्ष संपूर्ण होने के अवसर पर रोटरी क्लब के पदाधिकारीयों द्वारा एक भव्य आयोजन किया गया।

जिसमें रोटरी क्लब के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

केक काटकर इस कार्यक्रम को बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया एवं सभी सदस्यों द्वारा एक दूसरे को शुभकामनाएं प्रेषित की गई

एवं सभी के द्वारा यह प्रण लिया गया कि आने वाले समय में भी रोटरी क्लब को इसी प्रकार से आगे बढ़ाते हुए जरूरतमंद लोगों की सेवा निरंतर करते रहेंगे। तथा रक्तदान शिविर, चिकित्सा शिविर, पिंक टॉयलेट बनाने का कार्य आदि करते रहेंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष वंदना मोहन, सचिव अलका मित्तल, पूर्व शहर गवर्नर सुभाष सरीन, हर प्रकाश कला, संध्या, संजीव सैनी, प्रेम सरीन, निधि, रीना नैथानी, पूजा गुप्ता, वीरेंद्र जैन,राजेश चंद्र ,अंजुल प्रधान, मीनू प्रधान ,रेनू जैन, गगन सरीन ,रोहन गुप्ता, दिनेश प्रधान मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news