
महर्षि दयानंद सरस्वती जी के 201 वां जन्म दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर आर्य समाज रामनगर रुड़की में विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया यज्ञ के ब्रह्म आचार्य योगेंद्र मेधावी जी वेद अलंकार रहे यज्ञ के यजमान आनंद राणा और उनकी धर्मपत्नी रहे यज्ञ पश्चात आचार्य जी द्वारा महर्षि दयानंद के बताएं मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया उनके शिष्य स्वामी श्रद्धानंद जिन्होंने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की स्थापना करी और अपने दोनों पुत्रों को भी गुरुकुल में सर्वप्रथम दाखिला करवाया और अपनी समस्त संपत्ति को गुरुकुल को दान कर दिया इस तरह से हमें वेदों की ओर चलना है और आर्य समाज के नियमों को पालन करते हुए अपने बच्चों को वेदों की शिक्षा देनी


चाहिए जिससे उनका चरित्र और शारीरिक दोनों ही विकास अच्छे से हो सके यज्ञ पश्चात आर्य प्रतिनिधि जिला सभा की बैठक संपन्न हुई जिसमें 150 वे आर्य समाज की स्थापना दिवस के अवसर पर निबाली जाने वाली शोभायात्रा के संयोजक आर्य संदीप यादव एडवोकेट ने बताया कि शोभायात्रा 6 अप्रैल दिन रविवार 2025 को संपन्न होगी यह प्रातः 9:00 बजे से आर्य समाज रामनगर से प्रारंभ होकर आर्य उपपन पर समाप्त होगी इसमें जिले हरिद्वार के सभी आर्य समाजों के प्रतिभाग करेंगे और विद्वान लोग शामिल होंगे अंत में आचार्य योगेंद्र जी को 150 वे स्थापना वर्ष के उपलक्ष में स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में जिला प्रधान डॉक्टर श्याम सिंह प्रदेश महामंत्री आर्य प्रतिनिधि सभा चंद्रप्रकाश जी प्रधान आर्य समाज रामनगर रुड़की रामेश्वर प्रसाद जी सोमपाल सिंह मनोज कुमार सतीश कुमार हरफूल सिंह राठी ऋषिपाल सिंह चौहान विवेक अरोड़ा नीरज सैनी अमरेश श्रीमती राजेश नीति मित्तल रागिनी मित्तल ममता जी सोनिया सैनी दिनेंद्र सिंह सोमपाल सैनी तनेजा जी आदि लोग उपस्थित रहे









