रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल द्वारा गोद लिए सरकारी प्राथमिक विद्यालय को कंप्यूटर किया समर्पित ।

रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल द्वारा गोद लिए सरकारी प्राथमिक विद्यालय को कंप्यूटर किया समर्पित ।

रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल ने रोटरी वर्ष 2022-23 में गोद लिए हैप्पी स्कूल परियोजना के तहत

आज दि.19.02.2025 को सरकारी प्राथमिक विद्यालय बेलड़ा-II में रो. डॉ अचल मित्तल के अथक प्रयासों से मिले कंप्यूटर को समर्पित कर शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया।

पूर्व में भी इस विद्यालय में दो कक्ष का निर्माण एव इसी रोटरी वर्ष नवंबर माह में बच्चो को स्वच्छ पानी के लिए वाटर कूलर फिल्टर के साथ लगवाया गया था । इस अवसर पर रोटरी क्लब के पूर्व अस्सिटेंट गवर्नर एवं प्रोजेक्ट चेयरमैन रो डॉ अचल मित्तल ने कहा, “हमारा उद्देश्य बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ना है, ताकि वे तकनीक के माध्यम से नए अवसरों का लाभ उठा सकें।” विद्यालय के प्रधानाचार्य ने रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल छात्रों के लिए डिजिटल शिक्षा को सुलभ बनाएगी और उनके ज्ञानवर्धन में सहायक होगी। इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष रो सौमेन कर्माकर, सचिव रो राधेयाम गुप्ता एवं पदाधिकारी एवं सदस्य गण, विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना की और इसे शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया। इस अवसर पर विद्यार्थीओ ने विद्यालय के प्रांगण में रंगा रंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news