Latest Update

फायर स्टेशन रुड़की जनपद हरिद्वार  दिनांक 15/02/2025 अग्निकांड 🔥संबंधित 

फायर स्टेशन रुड़की जनपद हरिद्वार 

दिनांक 15/02/2025

अग्निकांड 🔥संबंधित 

 

समय 10:15 पर कोतवाली सिविल लाइन पर तैनात महिला कांस्टेबल ने फायर स्टेशन पर आकर बताया कि रुड़की रोडवेज बस स्टैंड के पास मान्या ट्रेडिंग कंपनी में दुकान में आग लगी है आग की सूचना प्राप्त होते ही फायर यूनिट रुड़की से एक फायर टैंकर 🤖व एक मिनी फायर टेंडर 🤖तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए घटनास्थल पर पहुंच कर हाई प्रेशर वाहन से होज रील फैलाकर पंपिंग कर उक्त आग🔥 को तुरंत ही काबू में कर लिया गया एवं आग 🔥को फैलने से भी रोक लिया गया नहीं तो पास स्थित अन्य दुकानों के लिए भी आग 🔥खतरा बन सकती थी फायर यूनिट रुड़की तत्काल कार्रवाई एवं सतर्कता से एक बहुत बड़ी जन-धन हानि होने से बचा लिया गया आग🔥 बुझने पर आसपास स्थित व्यापारियों दुकानदारों ने राहत की सांस ली एवं फायर यूनिट रुड़की की टीम की तत्काल कार्रवाई एवं रिस्पांस टाइम की खुले मन से प्रशंसा भी की आग से उक्त दुकान में रखे

दो ई रिक्शा इनवर्टर की कई बैटरीया कुर्सी मेज अन्य सामान सीलिंग आदि बिजली फिटिंग जल गई है अन्य कोई जनहानि नहीं हुई है प्रभारी अग्निशमन अधिकारी महोदय रुड़की द्वारा घटनास्थल का मौका मुआयना कर आवश्यक दिशा निदेश दिए गए हैं दुकान स्वामी श्री विजय त्यागी निवासी देवबंद जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश स्वयं मौके पर मौजूद थे थाना सिविल लाइन रुड़की पुलिस बल भी मौके पर मौजूद था दुकान स्वामी द्वारा आग 🔥से करीब चार से पांच लाख रुपए का अनुमानित नुकसान होना बताया है वाद अग्निशमन कार्य उपरांत घटना के संबंध में कंट्रोल रूम रुड़की को भी अवगत करा दिया गया है

 

घटनास्थल पर गई टीम का विवरण 

1 श्री सुन्दरपाल प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रुड़की 

 

2 लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा 3लीडिंग फायरमैन राजेश कुमार 

4 चालक नरेंद्र सिंह तोमर 5 चालक मोहन सिंह नेगी 

5 फायरमैन सुनील कुमार बंदोलिया 6 फ़ायरमैन दिनेश चौहान 7 फायरमैन शंकर कुमार 8 फायरमैन सुनील सिंह

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news