
अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नवयुवक संघ शाखा रुड़की की ओर से मकतूलपुरी में नई बस्ती श्याम नगर रुड़की से आई संत शिरोमणि रविदास जयंती की भव्य शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में लोजमो संयोजक सुभाष सैनी ने सभी पदाधिकारियों के साथ सभी झांकियों के प्रधानों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पदाधिकारियों में रामेश्वर प्रसाद, सत्य पाल वैद्य, देशराज, आनंद स्वरूप, सुरेश, रविन्द्र कुमार,संजीत, पंकज, विकास,अनीत, नानक,गौरव, विनीत,सौरभ आदि शामिल रहे।










