
हरिद्वार पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, एक हुआ गिरफ्तार

थाना बहादराबाद क्षेत्रांतर्गत हुई मुठभेड़, मोटरसाइकिल से कलियर की ओर से कोर कॉलेज की ओर आ रहे थे बदमाश, चेकिंग के लिए रोकने पर पुलिस टीम पर झौंका फायर

हरिद्वार “बहादराबाद” पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, एक हुआ मौके पर गिरफ्तार, घायलों को सरकारी अस्पताल हरिद्वार भेजा गया

आलाधिकारी पहुंचे मौके पर
तीनों ही बदमाश दिनांक 31.01 25 को जनपद हरिद्वार के बहुचर्चित डॉक्टर गोपाल हत्याकांड से संबंधित हैं जिनसे मृतक डॉक्टर की मोटरसाइकिल एवं अन्य सामान भी बरामद हुआ है।
दो बदमाश मुदस्सर एवं समीर निवासीगण देवबंद उत्तर प्रदेश के पैर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगी है जबकि तीसरा बदमाश अशरफ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश को मौके से गिरफ्तार किया गया।








