Latest Update

गांधी जी ने पूरी दुनिया को सिखाया अहिंसा का रास्ता* *राजेंद्र चौधरी* आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि पर महानगर कांग्रेस कमेटी रुड़की के तत्वाधान मे एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजित किया गया ओर उनकी मूर्ति पर पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

गांधी जी ने पूरी दुनिया को सिखाया अहिंसा का रास्ता* *राजेंद्र चौधरी* आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि पर महानगर कांग्रेस कमेटी रुड़की के तत्वाधान मे एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजित किया गया ओर उनकी मूर्ति पर पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने की बात कही। वहीं गांधी वाटिका में पसरी गंदगी पर कांग्रेसियों ने आपत्ति जताई और इसे शहीदों का अपमान बताया। 

सिविल लाइंस स्थित गांधी वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वाटिका परिसर में साफ सफाई की। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी ने कहा महात्मा गांधी से केवल भारत ही नहीं बल्कि विश्व को सीखने को मिला जो है अहिंसा। उन्होंने कहा महात्मा गांधी ने अहिंसा से भारत का नव निर्माण किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने देश वासियों को राष्ट्रप्रेम सिखाया और उस पर आगे बढ़ते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने की बात कही। कांग्रेस प्रदेश महासचिव विकास त्यागी ने कहा राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा महात्मा गांधी से लेनी चाहिए। गांधी राष्ट्रप्रेम की जीती जागती मिशाल थे। वहीं उन्होंने गांधी प्रतिमा के आसपास सफाई न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि शहीदों का अपमान करने वालों को देश बख्शेगा नहीं। कार्यक्रम में तय किया गया कि गांधी वाटिका के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर जल्द ही कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त से मिलेगा। इस अवसर पर सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भूषण त्यागी, मुल्किराज सैनी, नीरज अग्रवाल, राजा, सुरेंद्र प्रजापति,परवेज आलम, उम्मेद गाजी आदि मौजूद रहे।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news