Latest Update

सीएम पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी से रुड़की मेयर प्रत्याशी अनीता अग्रवाल का फोटो लगाकर भ्रामक पोस्ट डालने में केस दर्ज

 

रुड़की नगर निगम के मतदान से एक दिन पहले

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सीएम पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी से

रुड़की मेयर प्रत्याशी अनीता अग्रवाल का फोटो लगाकर एक भ्रामक पोस्ट डालने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया हैं। वहीं शिकायतकर्ता की ओर से पोस्ट डालकर छवि धूमिल करने का आरोप भी लगाया गया हैं।जानकारी के मुताबिक सिविल लाइंस कोतवाली निवासी रविंद्र सिंह ने

पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 22 जनवरी यानी मतदान से एक दिन

पहले किसी ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली है। जिसमें मुख्यमंत्री

पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रत्याशी अनीता देवी अग्रवाल व अन्य

भाजपा नेताओं की फोटो लगी है।साथ ही लिखा है कि दबंगता से बोर्ड चलाने और निगम क्षेत्र का विकास

कराने के लिए कमल के चुनाव चिह्न पर मुहर लगाकर विजयी बनाएं।

जबकि ऐसी कोई पोस्ट नहीं डाली गई है।आरोप लगाया कि जान बूझकर छवि धूमिल कर भ्रामक पोस्ट डाली गई है।

शिकायतकर्ता ने तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। कोतवाली प्रभारी

नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की

शुरू कर दी गई है।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news