*पंच🙏🏻नामा* :- वार्ड नंबर 22 कृष्णा नगर प्रेम नगर राजेंद्र नगर रुड़की में चुनाव सरगर्मी तेज हो गई है

*पंच🙏🏻नामा* :-

वार्ड नंबर 22 कृष्णा नगर प्रेम नगर राजेंद्र नगर रुड़की में चुनाव सरगर्मी तेज हो गई है

आपकी अपनी बेटी कांग्रेस उम्मीदवार विशाखा सैनी ने अपने चुनाव प्रचार को गति देते हुए एक संकल्प पत्र जारी किया है जिसमें वार्ड की सम्मानित जनता से अपने लिए समर्थन की अपील करती हु 

इस संकल्प पत्र में वार्ड के विकास और बुनियादी सुविधाओं को लेकर नौ मुख्य बिन्दुओं पर जोर दिया गया है

संकल्प पत्र के मुख्य बिंदु

1: *जनता की राय से निर्णय:* वार्ड में जो भी कार्य होंगे उन्हें जनता की राय लेकर ही अंजाम दिया जाएगा।

2: *महत्वपूर्ण दस्तावेज घर पर उपलब्ध:* नगर निगम से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज की सुविधा घर से ही मुहैय्या कराई जाएगी।

3: *सरकारी योजनाओं की जानकारी:* पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

4: *नालियों और सड़कों की सफाई:* नियमित रूप से सफाई कार्य सुनिश्चित किया जाएगा और नईं नालियों तथा सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।

5: *जल निकासी की समस्या का समाधान:* जल निकासी सम्बन्धी समस्या को प्राथमिकता से सुलझाया जाएगा।

6: *डॉक्यूमेंट्स की सुविधा घर पर:* स्थाई निवास प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र आय प्रमाण पत्र विधवा पेंशन जैसी योजनाओं के लिए घर से ही कागजात बनवाए जायेगे।

7: *नशा मुक्ति अभियान:* नशे के खिलाफ सक्रिय रूप से मुहिम चलाकर युवा पीढ़ी को बचाने का प्रयास किया जाएगा।

8: *गरीब लड़कियों की शादी में मदद:* सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाली सहायता को सही समय पर दिलाया जाएगा।

9: *24*7 सेवा का वादा वार्ड की जनता के लिए विशाखा सैनी पत्नी निशु सैनी हमेशा उपलब्ध रहेगी।*

*जय हिंद*

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news