रुड़की में भाजपा प्रत्याशीअनीता देवी अग्रवाल के पक्ष में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया रोड़ शो,भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील

रुड़की नगर निगम चुनाव में भाजपा की मेयर प्रत्याशी अनीता देवी अग्रवाल के प्रचार में पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रोड शो किया इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम का फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत भी किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने लोगों से भाजपा प्रत्याशी अनिता देवी अग्रवाल को वोट देने की अपील की।इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।जगह जगह भाजपा कार्यकर्ता धामी और निशंक का फूलों से स्वागत करते नजर आए।सीएम पुष्कर सिंह धामी का रोड शो रुड़की शहर के रामनगर से शुरू होकर सिविल लाइन , मेन बाजार होता हुआ नगर निगम पर समाप्त हुआ।

इस दौरान सी एम ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है जिसने लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं जिनका लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है रुड़की में मेयर भाजपा की बनेगी यह जनता ने तय कर लिया है रुड़की शहर में बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए जाएंगे।इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सीएम का जोरदार स्वागत भी किया गया।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news