Latest Update

पीरान कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद के बड़े भाई के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर,दोपहर रामपुर के कब्रिस्तान में किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

रुड़की।पिरान कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद के बड़े भाई मोहम्मद सुलेमान का आज देर रात निधन हो गया।उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।विधायक फुरकान अहमद के बड़े भाई पिछले कई महीने से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे।लगभग पचपन वर्षीय मोहम्मद सुलेमान के निधन की जानकारी मिलते ही बड़े संख्या में गणमान्य जन उनके रामपुर स्थित आवास पर सांत्वना देने के लिए पहुंच रहे हैं।विधायक फुरकान अहमद ने बताया कि दोपहर जोहर की नमाज के बाद दो बजे उन्हें रामपुर के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News