Latest Update

*उपाध्याय समाज द्वारा भाजपा प्रत्याशी अनीता देवी अग्रवाल को दिया समर्थन*

आज उपाध्याय समाज रुड़की द्वारा राजेंद्र उपाध्याय जी के आवास पर आदेश सैनी निगम चुनाव संयोजक के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनीता अग्रवाल समाज द्वारा समर्थन की घोषणा की गई इसमें समाज के अध्यक्ष व महामंत्री और वरिष्ठ पदाधिकारी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मेहर सिंह उपाध्याय तथा सचिव अमर सिंह गहलोत ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी अनीता देवी अग्रवाल बहुत ही सरल स्वभाव की हैं और यदि बोर्ड भाजपा का बनता है रुड़की नगर के

सभी विकास कार्य सुचारू रूप से हो सकेंगे इस अवसर पर चुनाव संयोजक आदेश सैनी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार निरंतर विकास कार्य कर रही है यदि उदगीर नगर निगम में भी भाजपा का बोर्ड बनेगा तो रुड़की नगर का विकास हो सकेगा, इस अवसर पर राजेंद्र उपाध्याय, राजकुमार उपाध्याय, मांगेराम ठेकेदार, रामचंद्र डॉ रामनिवास, अनिल उपाध्याय, विजेंद्र उपाध्याय,विपिन उपाध्याय, रवि उपाध्याय ,प्रमोद उपाध्याय, टी एच आर्य आदि उपस्थित रहे

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News